फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Hang the killers of Ankita Bhandari, hang them

अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो

Fri, 07 Oct 2022 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:31 PM IST
सार

इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह सजवाण और देवेंद्र रावत के नेतृत्व में तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया।प्रधानगणों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से देवभूमि शर्मसार हुई है। न्यायालय में मजबूत पैरवी के लिए जांच रिपोर्ट को पुख्ता किया जा रहा है। जांच के बाद न्यायालय में दाखिल की जाने वाली चार्जशीट के आधार पर ही आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
Hang the killers of Ankita Bhandari, hang them

विस्तार

प्रधान संगठन ने अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर बाजार में प्रदर्शन किया। संगठन ने एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजकर अंकिता के हत्यारों को फांसी देने और राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष धन सिंह सजवाण और देवेंद्र रावत के नेतृत्व में तहसील परिसर में सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

प्रधानगणों ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड से देवभूमि शर्मसार हुई है। इस घटना ने देवभूमि की बहु-बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो सरकार के लिए इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाना मुश्किल हो जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान सपना रावत, सीमा पंवार, सुनील सिंह, नीलम रावत, जितेंद्र सिलस्वाल, मनोज, सुरेंद्र सिंह धमांदा, बैशाख सिंह, धर्म सिंह भंडारी और सीमा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

अंकिता की मां बेस अस्पताल से डिस्चार्ज
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में भर्ती अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी को शुक्रवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि बृहस्पतिवार को अंकिता की मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें बेस अस्पताल लाया गया। उनका बीपी कभी घट रहा था तो कभी बढ़ रहा था। अस्पताल के एमएस डा. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्हें शुक्रवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अंतिम चरण में, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
10 अक्तूबर को चार्जशीट दाखिल कर सकती है एसआईटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। अंकिता हत्याकांड मामले की जांच अब अंतिम चरण में है। न्यायालय में मजबूत पैरवी के लिए जांच रिपोर्ट को पुख्ता किया जा रहा है। इसके साथ एसआईटी को देहरादून और चंडीगढ़ स्थित एफएसएल लैब भेजे गए इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों की रिपोर्ट का भी इंतजार है। सूत्रों की मानें तो एसआईटी 10 अक्तूबर तक न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
अंकिता हत्याकांड मामले में लोगों की निगाहें एसआईटी जांच पर टिकी हुई है। जांच के बाद न्यायालय में दाखिल की जाने वाली चार्जशीट के आधार पर ही आरोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने मामले में सभी अहम गवाहों के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं सभी को इस बात के खुलासे का इंतजार है कि अंकिता पर किस वीआईपी को अतिरिक्त सेवा देने का दबाव बनाया जा रहा है लेकिन इस मामले में अब तक भी एसआईटी के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लग पाया है।

वर्जन
- मामले की जांच अंतिम चरण में है। जांच के हर पहलू को रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। बहुत जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी। तीनों आरोपियों के मोबाइल नंबर की सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर लोगों से पूछताछ भी की गई।
रेखा यादव, एएसपी हरिद्वार, सदस्य एसआईटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed