{"_id":"671ccd68d05e13fccb041010","slug":"government-should-increase-the-circle-rate-of-jakh-land-for-ring-road-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-109416-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: रिंग रोड के लिए जाख की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: रिंग रोड के लिए जाख की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाए सरकार
Sat, 26 Oct 2024 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा ब्लाॅक में जाख क्षेत्र के ग्रामीणों ने कोटी-जाख-डोबरा रिंग रोड के लिए अधिग्रहण की जा रही जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने और जाख-कुठ्ठा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण कर डामरीकरण करने की मांग की है। ग्रामीणों ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर समस्या हल करने की मांग की।
जाख के लोगों ने बताया कि टिहरी झील विशेष क्षेत्र में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने के तहत कोटी-जाख-डोबरा रिंग रोड का भी चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिसमें ग्राम जाख के ग्रामीणों की जमीन का भी अधिग्रहण किया जाना प्रस्तावित है। सर्किल रेट कम होने के कारण भूस्वामियों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि जाख गांव का सर्किल रेट 1.16 लाख रुपये प्रति नाली तय किया गया है, जबकि इसी मार्ग से लगे रामगांव और डोबरा क्षेत्र का सर्किल रेट 2.60 लाख रुपये प्रति नाली तय किया गया है।
उन्होंने टिहरी विधायक से सर्किल रेट बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने विधायक से जाख-कुठ्ठा मोटर का चौड़ीकरण कर डामरीकरण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग वर्ष 2021 में बनाया गया था, लेकिन जाख गांव से मुख्य सड़क जाखचौरा तक चौड़ीकरण कार्य होना शेष रह गया था।
विज्ञापन
अभी तक उस पर काम नहीं हो पाया है। जबकि रोड अन्य कई जगहों पर खराब हो गई है, जिससे रोड पर दुर्घटना का भय बना रहता है। विधायक ने लोनिवि चंबा को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में जाख के उप प्रधान मनिंद्र नाथ, नरेंद्र सुरियाल, रघुवीर गुसाईं और जितेंद्र गुसाईं आदि शामिल थे।