फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government should implement Domicile Act 1950 to stop fake certificates: Negi

फर्जी प्रमाणपत्र रोकने को मूल निवास 1950 लागू करें सरकार : नेगी

Tue, 30 Jul 2024 04:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 30 Jul 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Government should implement Domicile Act 1950 to stop fake certificates: Negi
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने प्रदेश सरकार से फर्जी प्रमाणपत्रों को रोकने के लिए मूल निवास की कट ऑफ डेट 1950 लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के स्थायी निवास प्रमाणपत्र जांच में फर्जी पाए गए। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों के अभ्यर्थी भर्ती के मानकों को पूरा करने को फर्जी प्रमाणपत्र बना रहे हैं। इससे स्थायी निवास प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

आशंका है कि हाल के वर्षों में मैदानी क्षेत्रों की तहसीलों से जारी स्थायी निवास प्रमाणपत्र भी फर्जी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण की मूल भावना मूल निवास 1950 रहा है, जिसके लिए प्रदेशवासी आंदोलनरत हैं। सरकार को लगातार चेताने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मूल निवास पर गंभीरता दिखाकर सख्ती से लागू करें, जिससे प्रदेश का अहित न हो। कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस स्थायी निवास प्रमाणपत्र में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed