{"_id":"591f260d4f1c1b9c0cf25000","slug":"government-meetings-now-in-rural-areas-sonika","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी सरकारी बैठकें : सोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी होगी सरकारी बैठकें : सोनिका
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नई टिहरी
Updated Fri, 19 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि जिला मुख्यालय पर होने वाली सरकारी बैठकेें अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी होंगी, ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण होने के साथ ही योजनाओं की हकीकत की भी जानकारी हो सके।
विज्ञापन
डीएम ने चंबा ब्लाक के जगधार (रानीचौरी) में बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर आधार कार्ड लिंक करने का काम पूरा कराएं। जो अधिकारी-कर्मचारी कार्यों में लापरवाही बरतेंगे, उनको प्रतिकूल प्रविष्टि देने के उन्होंने निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सोनिका ने शुक्रवार को जागधार गांव का भ्रमण कर विकास योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने विभिन्न विभागों के आधार कार्ड लिंक किए जाने संबंधी कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में भौनाबागी से केमवाल गांव तक संपर्क मार्ग, लामकोट में पेयजल किल्लत, रानीचौरी में बिजली बिल बढ़ी हुई दरों पर मिलने, जगधार में कूड़ा निस्तारण पिट बनाने, रानीचौरी-नकोट कोटर मार्ग से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, कई माह से पेंशन न मिलने समेत 10 शिकायतें रखी गई। डीएम ने पेयजल समस्या को दूर करने को हैंडपंप लगाने, मनरेगा से संपर्क मार्ग सहित अन्य समस्याओं को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जनधन, छात्रों, पेंशनरों के खातों को आधार कार्ड से लिंक करवाएं। बैठक में बताया गया कि आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए 15 मोबाइल टीमें रोस्टर के अनुसार लगाई जानी थी, लेकिन 10 टीमें ही कार्य कर रही है।
उनमें से कुछ के उपकरणों में तकनीकी खराबी बताई गई। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि जो टीमें आधार पंजीयन कार्यों में शिथिलता बरत रही हैं, उनके प्रति कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई, सीईओ डीसी गौड, एसडीएम सीएस चौहान, लक्ष्मीराज चौहान, देवेंद्र नेगी, प्रधान रजनी देवी, डीपीओ विक्रम सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अभिनाष भदौरिया आदि मौजूद थे।