फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Government effigy burnt in protest against inflation and unemployment

महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सरकार का पुतला फूंका

Fri, 18 Dec 2020 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Government effigy burnt in protest against inflation and unemployment
लंबगांव में सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : NEW TEHRI
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी और किसान विरोधी निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए सरकार का पुतला फूंका। कहा कि राज्य सरकार चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को रोकने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने लंबगांव शहीद स्मारक में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि को उद्योगपतियों के हवाले करने के लिए कृषि संशोधन कानून पारित किए। प्रदेश सरकार ने तो जमीन पर कोई विकास कार्य नहीं किए। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के खोखले दावों से जनता परेशान हैं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुरारी लाल खंडवाल, खुशी लाल, नत्थी राणा, सौरव रावत, शूरवीर चौहान, जसवीर कंडियाल, विजयपाल पंवार, शिव सिंह पोखरियाल, कुलदीप कलूड़ा, प्रदीप रावत, ज्ञान सिंह रावत, शूरवीर भंडारी, बृजमोहन कंडियाल, विजय पोखरियाल, धनवीर रावत, विजय जोशी, राजेश रावत, प्रवीण पंवार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन
पौड़ी। देश में रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना है कि रसोई गैस की कीमतों में दिनप्रति दिन वृद्धि की जा रही है, जिससे आम आदमी को रसोई गैस खरीदना मुश्किल हो गया है। कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम जनमानस का सफर करना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष कमला रावत, जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोसी, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, रेखा भंडारी, भाष्कर बहुगुणा, आशीष नेगी, भरत सिंह रावत, गोदांबरी रावत, मोहित सिहं, नीलम रावत आदि शामिल थे।

किसान के हित में नहीं कृषि कानून: कांग्रेस
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नए कृषि कानून को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि नया कृषि कानून किसान हित में नहीं है। केंद्र सरकार को यह काला कानून जल्द वापस लेना चाहिए। प्रदर्शन कर ज्ञापन भेजने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, पूर्व पालिका अध्यक्ष दुर्गा राणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी, बचन सिंह रावत, मीणा सिंह, राजवीर भंडारी, सतेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह रावत और सभासद विजय आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed