फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Gnsali market delivered the sweat jam

घनसाली बाजार में जाम ने छुड़ाया पसीना

Mon, 11 Apr 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Mon, 11 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

मुख्य बाजार में यातायात का संचालन ठीक नहीं होने से यात्रियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को बाजार में दो घंटे तक वाहनों के पहिये थमे रहे, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। होमगार्ड ने स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन


घनसाली बाजार में पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं कर पा रहा है, जिससे लोगों को हर रोज घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है। हालांकि पुलिस कई बार लोगों से निर्धारित स्थान पर वाहन खड़ा करने और व्यापारियों से सामान दुकान के भीतर ही रखने के निर्देश देती रही है, बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसका खामियाजा यात्रियों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों, यातायात और टैक्सी यूनियन के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान बनाया था, लेकिन पुलिस उसे लागू नहीं कर पाई है। सोमवार को पुराने पेट्रोल पंप से बाईपास मार्ग तक दो घंटे जाम लग गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रघुवीर सिंह, राम प्रकाश कुकरेती, दरम्यान सिंह, प्रेम नारायण कंस्वाल ने कहा कि पुलिस को बाजार में खड़े वाहन हटाकर नंबर वाले वाहन लगाने की मांग की है। इस बाबत थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि सभी लोगों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए गए हैं, लेकिन अधिकतर व्यापारी उसका पालन नहीं कर रहे हैं। जल्द ही नया ट्रैफिक प्लान के मुताबिक यातायात का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed