{"_id":"6176dfc62b161c2c896bd574","slug":"ggic-thatyud-became-the-winner-in-folk-songs-and-dance-new-tehri-news-drn394416858","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकगीत व नृत्य में जीजीआईसी थत्यूड़ बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकगीत व नृत्य में जीजीआईसी थत्यूड़ बना विजेता
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की पहल पर जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में जौनपुरी कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने शानदार पारंपरिक लोकगीत और लोकनृत्य और एकांकी की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लोक नृत्य और लोक गीत में जीजीआईसी थत्यूड़ और एकांकी में जीआईसी थत्यूड़ की टीम विजेता बनी। विजेता टीम अब जिला स्तरीय युवा महोत्सव में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी।
सोमवार को थत्यूड़ में युवा महोत्सव का ब्लॉक प्रमुख सीता रावत ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को लोक संस्कृति से जोड़े रखने के लिए युवा कल्याण विभाग ब्लॉक से राज्य स्तर तक युवा महोत्सव आयोजित करता है। इससे प्रतिभाओं को बेहतर मंच भी मिलता है। महोत्सव में स्कूली छात्रों और युवक और महिला मंगल दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। लोक नृत्य में जीजीआईसी थत्यूड़ प्रथम, जीआईसी थत्यूड़ द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर तृतीय रहा। वहीं लोक गीत में भी जीजीआईसी थत्यूड़ ने बाजी मारी। जबकि महिला मंगल दल क्यारी दूसरे और सरस्वती विद्या मंदिर थत्यूड़ तीसरे स्थान पर रहा। एकांकी लोक गीत और नृत्य में जीआईसी थत्यूड़ विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर उप विजेता रहा। एमएल पठोई, लोक गायक संजय चंखवाण और मुनिम प्रधान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर बीडीओ राकेश मोहन रयाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज कुमार, सुनील सजवाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष बीना रावत, अंबिका सजवाण, प्रीति नौटियाल, आरती नौटियाल, सुनीता सजवाण, पवन कुमार, प्रवीण, सुनील महल, बीएल शाह, पुष्पा पठोई, संदीप राणा और मुकेश रावत मौजूद थे।