फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Friend police engaged in helping people in corona epidemic

कोरोना महामारी में लोगों में मदद में जुटी मित्र पुलिस

Tue, 25 May 2021 09:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Friend police engaged in helping people in corona epidemic
पुलिस बल कानून व्यवस्था संभालने के साथ ही इस कोरोना काल में संक्रमित मरीजों और असहाय लोगों के लिए देवदूत बनकर मैदान में उतरी है। कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलिंडर और जरूरतमंदों को भोजन देने के साथ ही संक्रमित लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मित्र पुलिस अपनी मित्रता बखूबी निभा रही है। पुलिस मिशन हौसला अभियान चलाकर अब तक कई लोगों की जान बचा चुकी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने मिशन हौसला शुरू कर महामारी से जूझ रहे लोगों तक मदद पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। अलग-अलग थानों में तैनात पुलिस कर्मी उनके इस मिशन को पूरा करने के लिए हर संभव आर्थिक मदद भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मदद के लिए 18 दिन में आई 135 फोन काल
मिशन हौसला में मदद के लिए पुलिस को अभी तक 135 मोबाइल कॉल आई है। अभियान में पुलिस नें 21 जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडर देकर चार लोगों को अस्पताल में बेड दिलाने में मदद की। 79 लोगों दवाइयां और आठ लोगों को एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। अब तक 647 लोगों को राशन किट और 1945 लोगों को भोजन कराया। 40 लोगों के घरों तक राशन व दूध पहुंचाई। 200 सीनियर सिटीजन की मदद की। 39 संक्रमित लोगों का दाह संस्कार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
पौखाल के ग्राम मोलनों से 15 मई को सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी कि उनके पिता पूरन सिंह बिष्ट (76) कोरोना पॉजिटिव हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी ने घनसाली पुलिस को बुजुर्ग की मदद करने के निर्देश दिए। सड़क से दो किमी दूर गांव पहुंची पुलिस ने उन्हें सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
केस- 2
देवप्रयाग थाना क्षेत्र में ग्राम महड़ के प्रधान होशियार सिंह ने सूचना दी कि गांव के जय सिंह (72) को लकवा पड़ गया है। उनके घर में बुजुर्ग पत्नी के अलावा कोई नहीं है। सूचना पर पुलिस सड़क से एक किमी दूर गांव पहुंची और बुजुर्ग को गोद में ही उठाकर सड़क तक पहुंचाया और एंबुलेंस से सीएचसी बागी भिजवाया।

मिशन हौसला से लोगों को मदद देने का प्रयास किया जा रहा है। इसका रिस्पांस भी अच्छा मिल रहा है। पहले पुलिस ने स्वयं के संसाधनों से मदद दी। अब कुछ स्वयं सेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं। कोई व्यक्ति मदद देना चाहता है, तो संबंधित थाने में दे सकते हैं।
- तृप्ति भट्ट, एसएसपी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed