{"_id":"6a8840db18bc2a71c6091508","slug":"form-a-committee-to-investigate-stp-and-sewer-connection-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-120800-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपी और सीवर संयोजन की जांच को समिति गठित करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीपी और सीवर संयोजन की जांच को समिति गठित करें : डीएम
विज्ञापन
नई टिहरी। गंगा समिति की बैठक लेते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने एसडीएम नरेंद्रनगर और परियोजना प्रबंधक ऋषिकेश को 300 केएलडी एसटीपी प्लांट का निर्माण कार्य सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से फिर से शुरू करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को एनजीटी के मानकों का पालन करने को कहा गया है।
बैठक में बताया गया कि मुनिकीरेती-ढालवाला में निर्माणाधीन आठ एमएलडी एसटीपी प्लांट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कीर्तिनगर में 10 केएलडी एसटीपी प्लांट के उच्चीकरण का कार्य गतिमान है। बताया गया कि उच्चीकरण के बाद प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 65 केएलडी हो जाएगी। इसमें कीर्तिनगर के अन्य दो नालों को भी जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बैठक में एनजीटी के मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। मानकों के अनुसार 20 से अधिक कमरों वाले होटल और संस्थानों में स्वयं का एसटीपी या एफएसटीपी स्थापित किया जाना अनिवार्य है। इसके तहत तपोवन क्षेत्र में 20 से अधिक कमरों वाले 65 होटल चिह्नित किए गए हैं। डीएम ने मुनिकीरेती पालिका क्षेत्र में भी 20 से अधिक कमरों वाले होटल और संस्थानों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही इन होटल और अन्य संस्थानों में एसटीपी और सीवर संयोजन की स्थिति की जांच के लिए समिति गठित कर स्थलीय निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।