{"_id":"6aef495c29c1e21b5d028f3d","slug":"forest-officer-dies-in-car-bike-collision-on-chamba-mussoorie-road-car-driver-flees-the-scene-tehri-garhwal-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टिहरी: चंबा-मसूरी मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन की टक्कर में वन दरोगा की मौत, कार चालक फरार
Sat, 07 Nov 2026 09:25 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी।
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:25 PM IST
सार
चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर धनोल्टी के समीप हुए हादसे में वन विभाग के वन दरोगा की जान चली गई। दोपहिया वाहन से घर लौट रहे वन दरोगा को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंबा-मसूरी मोटर मार्ग पर कार और दोपहिया वाहन की टक्कर में वन दरोगा की दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्रनगर वन प्रभाग की सालाना रेंज में कार्यरत वन दरोगा प्यार चंद रमोला (48) निवासी सौड़ गांव चंबा शाम करीब चार बजे सकलाना से दोपहिया वाहन से अपने गांव आ रहे थे। धनोल्टी के समीप चंबा की तरफ से जा रही एक कार को पास देते समय दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...देवप्रयाग: सहारनपुर से बदरीनाथ जा रहे यात्रियों की कार डिवाइडर से टकराई, झपकी आने से हुआ हादसा, तीन घायल
विज्ञापन
चंबा थाना अध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि घायल वन दरोगा को उपचार के लिए चंबा स्थित चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक वन दरोगा के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।