Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Folk singer Reshma Shah enthralled the audience.

Tehri News: लोक गायिका रेशमा शाह की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

Fri, 13 Nov 2026 05:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 13 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Folk singer Reshma Shah enthralled the audience.
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या पर बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार सम्मानित लोक गायिका रेशमा शाह एवं स्थानीय गायकों के प्रस्तुतियों पर दर्शक देर रात तक पांडाल झूमते रहे।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ के प्रांगण में जौनपुर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। लोक गायिका रेश्मा शाह ने देव वंदना से सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने बचनू मामा, अगलाड की माच्छी, जमुना कु पाणी आदि की गीतों की सुंदर प्रस्तुति देकर पांडाल में दर्शकों का झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोक कलाकार अर्जुन सेमल्याट ने पोस्तों की प्यारी, सुमन भारती ने नारायणी दुर्गा भवानी, हे बिंदुली आदि गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं शिवदास ने हिमाचली गीत, स्थानीय लोक गायिका कविता रावत ने महासू देवता की स्तुति के साथ, देवभूमि लगती सबसे प्यारी सहित कई गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग गायक दिनेश पुंडीर, नरेश नौटियाल ने गढ़वाली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया। जौनपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा ने कहा कि महोत्सव के माध्यम क्षेत्र की पौराणिक सांस्कृतिक को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, जयपाल कैरवाण, देवेंद्र प्रसाद चमोली, वीरेंद्र रवत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री अकबीर पंवार, विनीता रावत, जमुनावती नौटियाल, ग्राम प्रधान कुलवीर रावत, वीरेंद्र चंदेल, विनोद राणा आदि मौजूद थे।
वहीं सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में आयोजित प्रथम हटवाल गांव महोत्सव 2026 एलबम का ग्राम प्रधान करिश्मा देवी, शिक्षक प्रदीप उनियाल, समाजसेवी जितेंद्र हटवाल, अनिल हटवाल ने विमोचन किया। ग्राम प्रधान करिश्मा ने कहा कि हटवाल गांव महोत्सव पूरे गांव का महोत्सव है। महोत्सव में गांव की संस्कृति, शिक्षा, संस्कार और आपसी भाईचारे विशेष फोक्स रखा गया है।

कार्यक्रम संयोजक अनिल ने कहा कि भविष्य में महोत्सव को और भव्य बनने पर ग्रामीणों के साथ चर्चा की गई। कहा कि यह महोत्सव हटवाल गांव को नई पहचान देगा। इस मौके पर अंशुल हटवाल, रोहित हटवाल, सचिन हटवाल, मतेंद्र सिंह, नवीन सिंह, कृष्णा नेगी, रेखा देवी, महेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed