फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Focus on youth in agriculture and tourism: Subodh

स्वरोजगार के लिए कृषि और पर्यटन क्षेत्र में विशेष ध्यान फोकस करें युवा:सुबोध

Sun, 17 Nov 2019 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Focus on youth in agriculture and tourism: Subodh
धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता उन्नयन एवं नवाचार विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कृषि और पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने महाविद्यालय के संपर्क मार्ग पर यात्री शेड बनाने और प्रवेश द्वार का निर्माण करने की घोषणा की। प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या की जानकारी दी। बताया महाविद्यालय ने सोनी गांव को गोद लिया है। सोनी गांव के लोगों को स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य महाविद्यालय करेगा। मुख्य वक्ता मुंबई से आए कारपोरेट ट्रेनर गुरमीत सिंह मेहताब ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए। पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. संजय सिंह महर ने कहा कि उत्तराखंड में पारिस्थितिकी पर्यटन पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डा. सृचना सचदेवा की ‘न्यू मीडिया पत्रकारिता का बदलता स्वरूप’ पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर डा. अनिल नैथानी, डा. यूसी मैठाणी, डा. चंदा नौटियाल, डा. हिमांशु जोशी, डा. विक्रम सिंह, डा. संजय कुमार, डा. नताशा, डा. सुधा रानी, डा. मनोज सुंद्रियाल, डा. सोनी तिलारा, डा. पूजा, डा. चेतन भट्ट, छात्र संघ अध्यक्ष मानवेंद्र भंडारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed