फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Flop administration encroachment demolition drive

फ्लाप रहा प्रशासन को अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 07 Apr 2016 09:31 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
अमर उजाला/नई टिहरी। Updated Thu, 07 Apr 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन

नगर क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने का जिला प्रशासन का अभियान फ्लाप शो साबित हो रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। बृहस्पतिवार को ढुंगीधार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के नाम पर सड़क की नालियों पर लोहे के पायदान उखाड़कर प्रशासन ने इतिश्री कर ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी कर प्रशासन अपना पल्ला झाड़ने में लगा है।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन बीते फरवरी माह से डंका पीटते आ रहा है। अतिक्रमण हटाने के लिए बीते बुधवार को प्रशासन ने बौराड़ी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर और जेसीबी लगाकर रोड शो करने का काम किया। अतिक्रमण तोड़ने के नाम पर भारी पुलिस बल तैनात कर केवल लोगों में भय पैदा करने की कोशिश की। ताकि लोग खुद अतिक्रमण तोड़े। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बौराड़ी में फल प्रसंस्करण रोड पर बने चार टीन शेड तोड़े और ओपन मार्केट में सड़क की नालियों पर बढ़ी सीढ़ियां तोड़ी गई।
विज्ञापन


अभियान के दूसरे दिन भी प्रशासन ने ढुंगीधार में अतिक्रमण तोड़ने के नाम पर सिर्फ सीढ़ियों पर बने लोहे के पायदान तोड़े गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि  लोनिवि की ओर से सात फरवरी को 140 लोगों को नोटिस जारी किया गया था। 9 फरवरी को पुनर्वास विभाग की ओर से 20 लोगों को अतिक्रमण ध्वस्त करने को नोटिस जारी किया गया था। उन पर कार्रवाई करने से प्रशासन क्यों बच रहा है। तहसीलदार सतीश कुमार का कहना है कि अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई धीरे-धीरे प्रारंभ की जा रही है। लोगों को अतिक्रमण तोड़ने के लिए समय भी दिया जा रहा है। शुक्रवार से नई टिहरी में अवैध अतिक्रमण तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed