फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Five classes running on one teacher

Tehri News: एक शिक्षक के भरोसे चल रही पांच कक्षाएं

Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five classes running on one teacher
भिलंगना ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय तोली एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है जबकि विद्यालय में लगातार छात्र संख्या बढ़ती जा रही है। छात्र संख्या के मानकों के अनुरूप दूसरे शिक्षक की तैनाती न होने पर क्षेत्र के लोगों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन


तोली के प्रधान रमेश जिरवांण की ओर से इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द ही शिक्षक की तैनाती करने की मांग की गई। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय तोली में वर्तमान में 47 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कक्षा एक में कुछ नए बच्चों का प्रवेश होना है विद्यालय में पहले दो शिक्षक तैनात थे। शिक्षक शूरवीर सिंह रावत का स्थानांतरण होने से एक ही शिक्षक कार्यरत रह गया है। इस बाबत जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक बीके ढोढियाल ने बताया कि नए शिक्षकों की नियुक्ति होने पर तोली में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ कॉलेज में अब 14 तक होंगे एडमिशन

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बीए व बीएससी प्रथम सेमेस्टर में एडमिशन लेने की तिथि 14 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने बताया कि राज्य में भारी बारिश के साथ शासन की ओर से जारी अलर्ट को मध्यनजर रखते हुए एडमिशन की तिथि बढ़ाई गई है। मेरिट सूची में जगह बनाने वाले सभी छात्र-छात्राएं 14 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed