{"_id":"5e287ee18ebc3e4adf77c4bc","slug":"filmed-kurbaan-hua-scenes-in-lakeside-in-cotikaloni-new-tehri-news-drn333660936","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटीकालोनी में झील किनारे फिल्माए ‘कुर्बांन हुआ’ के सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटीकालोनी में झील किनारे फिल्माए ‘कुर्बांन हुआ’ के सीन
विज्ञापन
टीवी सीरियल ‘कुर्बांन हुआ’ की शूटिंग के लिए कोटीकालोनी पहुंचे कलाकार और टीम के सदस्य टिहरी बांध की विशाल झील देखकर खासे अभिभूत हो गए। वहां मंदिर में मन्नत मांगने का दृश्य फिल्माने के बाद मुख्य किरदार निभा रहे कलाकारों ने झील में बोटिंग करने की इच्छा जताई लेकिन समय के अभाव में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बुधवार को बौराड़ी सेवन-डी में भी कुछ सीन फिल्माए गए।
फुल हाउस फिल्म एलएलपी के बैनर तले बनाए जा रहे टेलीविजन शो ‘कुर्बान हुआ’ की तीसरे दिन की शूटिंग कोटीकालोनी में झील किनारे स्थित मंदिर में की गई। सीरियल के डायरेक्टर तबरेज खान के निर्देशन में वहां सीरियल में मुख्य भूमिका निभा रहे युवक-युवती के मंदिर में जाकर मन्नत मांगने का सीन फिल्माया गया। इस बीच बौराड़ी सेवन-डी में भी कुछ सीन रिपीट किए गए। टीम के सदस्य बांध की झील देखकर खासे रोमांचित हुए। सुनील ने बताया कि बौराड़ी और कोटीकालोनी के बाद शूटिंग टीम देवप्रयाग के लिए रवाना होगी। बृहस्पतिवार को वहां भी कुछ महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे।
बॉलीवुड और पहाड़ के बीच सेतु का काम कर रहे स्थानीय युवा
नई टिहरी। पहाड़ की खूबसूरत वादियों को पर्दे पर दिखाने में स्थानीय युवा खासी भूमिका निभा रहे हैं। लाइन डायरेक्टर का काम देख रहे बौराड़ी निवासी मनीष राणा और धनपाल सिंह तोपवाल बॉलीवुड से पहाड़ को जोड़ने का काम कर रहे हैं। दोनों युवक टीवी सीरियल और फिल्म डायरेक्टर को पहाड़ की खूबसूरत वादियों की लोकेशन तलाशकर उन्हें आमंत्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि ‘कुर्बांन हुआ’ सीरियल की शूटिंग के लिए उन्होंने डायरेक्टर तबरेज खान को नई टिहरी की खूबसूरत वादियों से अवगत कराया था। यहां पहुंचने पर टीम को यहां की लोकेशन काफी पसंद आई है।