फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Family forced to live in a house submerged in the lake

झील में डूबे मकान में रहने को मजबूर परिवार

Wed, 29 Sep 2021 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Family forced to live in a house submerged in the lake
टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने से कुमराड़ा गांव के आवासीय भवन होने लगे जलमग्न। - फोटो : NEW TEHRI
टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल (रिवर लेबल) 830 मीटर तक भरने से कुमराड़ा निवासी विद्या सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उसके मकान का भूतल पूरी तरह से पानी में डूब गया है। लेकिन भवन का मुआवजा नहीं मिलने से परिवार वाले पानी वाले मकान में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ ब्लाक के ग्राम कुमराड़ा निवासी विद्या सिंह ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि चार पीढ़ी पहले उनके पूर्वज गांव में बसे थे, उस समय जिस जमीन पर मकान बनाया उसकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। जिससे जमीन का मुआवजा तो भूस्वामी को मिला, लेकिन उसे मकान का प्रतिकर नहीं मिल पाया है। अब झील का पानी मकान के भूतल तक पहुंच गया है, लेकिन दूसरी जगह कोई ठिकाना नहीं होने से वह परिवार के साथ पानी में डूबे मकान में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जयवीर सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के कई मामले हैं, जिससे लोगों को जान जोखिम में डालकर रहना पड़ रहा है। टिहरी बांध की झील का जलस्तर आरएल 830 मीटर तक भरने से कई लोग इस तरह की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के लिए फिर से सर्वे करने की जरूरत है। इस बाबत अवस्थापना खंड पुनर्वास के ईई धीरेंद्र नेगी ने कहा कि आरएल 835 मीटर तक के सभी मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। उन्हें भवन प्रतिकर नहीं मिला है, तो साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed