फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Fake appointments from outsourcing out of nursing college

नर्सिंग कालेज में आउट सोर्सिंग से हुई फर्जी नियुक्तियां

Sat, 15 Apr 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी। Updated Sat, 15 Apr 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
Fake appointments from outsourcing out of nursing college
FRAUD SHIMLA

\राजकीय नर्सिंग कालेज सुरसिंगधार में आउट सोर्सिंग से फर्जी नियुक्तियां देने का मामला प्रकाश में आया है। मानकों को ताक पर रखकर प्लंबर और इलैक्ट्रीशियन के पद पर बिना शैक्षणिक योग्यता के अधिकारियों ने अपने चहेतों को नियुक्ति दी है।

विज्ञापन


शनिवार को जब टिहरी विधायक धन सिंह नेगी राजकीय नर्सिंग कालेज सुरसिगंधार का निरीक्षण करने पहुंचे, तब ये फर्जी नियुक्तियां पकड़ में आई। प्रधानाचार्य राम कुमार शर्मा ने बताया कि फैकल्टी में ट्यूटर और असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रशासनिक अधिकारी से लेकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पद पर कोई भी स्थायी नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन


विद्युत कनेक्शन कालेज का नाम पर नहीं है, जबकि कार्यदायी संस्था एनबीसीसी को 16 लाख 48 हजार का भुगतान शासन से हो चुका है। बाद में विधायक ने आउट सोर्सिंग से हुई नियुक्तियां की पत्रावलियां देखी, तो पता चला कि प्लंबर पद पर ऐसे अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई जिसका आईटीआई से कोई डिप्लोमा ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलैक्ट्रीशियन पद पर ऐसे अभ्यर्थी को तैनाती दी गई है, जो वर्तमान में आईटीआई चंबा तृतीय सेमेस्टर में अध्ययनरत है। सात सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, लेकिन इनमें से कोई भी पूर्व सैनिक नहीं है। सुरक्षा गार्डों के पास शस्त्र का लाइसेंस नहीं है।


विधायक ने कहा इन सभी नियुक्तियां की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर, सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर का कहना है कि नर्सिंग कालेज में आउट सोर्सिंग पर कर्मी तैनात करने के लिए युवा कल्याण विभाग को डिमांड पत्र भेजा गया था। युवा कल्याण विभाग ने कर्मियों का चयन कर नियुक्ति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed