फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Exercise equipment installed in parks are broken and damaged

Tehri News: टूटे और खराब पड़े हैं पार्कों में लगाए व्यायाम उपकरण

Wed, 04 Dec 2024 10:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Dec 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
Exercise equipment installed in parks are broken and damaged
नई टिहरी। जिला मुख्यालय स्थित नई टिहरी और बौराड़ी में बने पार्कों में लगाए गए छोटे बच्चों के खेलने और व्यायाम उपकरण मरम्मत के अभाव में खराब पड़ चुके हैं। देखरेख के अभाव में कई उपकरण पार्कों से चोरी हो गए हैं। पार्कों की स्थिति भी दयनीय बनी है, जिससे पार्क और उनमें लगे अधिकांश उपकरण शोपीस बने हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका ने वर्ष 2016-2017 में लाखों की लागत से शहर के सभी वार्डों में बने पार्कों के साथ कई अन्य जगहों पर बच्चों के खेलने और लोगों के लिए व्यायाम उपकरणों के साथ बैठने के लिए लोहे के बेंच आदि लगाए थे, लेकिन देखरेख और मरम्मत के अभावों में पार्कों में लगे उपकरणों की स्थिति खराब हो गई है। पार्कों से कई उपकरण चोरी हो चुके हैं, जबकि अधिकांश जंग लगने के कारण वे बेकार हो गए हैं।
विज्ञापन

पार्कों में सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग और दीवार टूट चुकी है, जिससे लोगों को पार्कों में लगे व्यायाम उपकरणों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। नई टिहरी के विधि विहार, दीन दयाल उपाध्याय पार्क, सुमन पार्क, सी ब्लॉक, ई ब्लॉक, जे ब्लॉक, एच ब्लॉक, मोलधार, बौराड़ी के गणेश चौक सहित कई अन्य छोटे-बड़े पार्कों में पालिका ने बच्चों के मनोरंजन और व्यायाम के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खराब होने के कारण वह शोपीस बनकर रहे हैं। स्थानीय लोगों द्वारा समय-समय पर पार्कों के साथ उनमें लगे उपकरणों की मरम्मत की मांग गई, लेकिन बजट के अभाव के कारण उनकी मरम्मत नहीं हो पाई। नागरिक मंच नई टिहरी के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, भगवान चंद रमोला, जगजीत सिंह नेगी ने कहा कि पार्कों में लगे अधिकांश उपकरण खराब होने के साथ टूटे गए हैं, जिनसे बच्चों को चोट लगने का खतरा बना हुआ है। पूर्व में नगर पालिका को पार्कों के साथ उनमें लगे उपकरणों की मरम्मत के साथ सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी, लेकिन नगर द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर पालिका को जनहित में पार्कों के साथ उनमें लगे उपकरणों की शीघ्र मरम्मत करनी चाहिए।


नई टिहरी शहर में बने सभी पार्कों और उनमें लगे उपकरणों के बारे में पालिका के अवर अभियंता को रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। रिपोर्ट तैयार हो जाने के बाद उनकी मरम्मत के लिए बजट की मांग की जाएगी। बजट मिलने के बाद ही पार्कों और उसमें लगे उपकरणों की मरम्म्त हो पाएगी।

संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, नई टिहरी नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed