फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Every person should get information about human rights: Kumkum

हर व्यक्ति को मिले मानवाधिकारों की जानकारी : कुमकुम

Tue, 18 Feb 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Every person should get information about human rights: Kumkum
स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में मानव अधिकार आयोग के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मानवाधिकारों से संबंधित प्रमुख जानकारियां दी गई।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर के विधि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला जज कुमकुम रानी ने कहा कि समाज में मानव अधिकारों के संरक्षण हेतु सभी को जागरूक होना आवश्यक है। सिविल जज अशोक कुमार ने लोगों को मानवाधिकारों का प्रयोग और न्यायालय के व्यावहारिक ज्ञान के विषय में जानकारी दी। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने मानव अधिकारों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के सम्मानपूर्वक जीवन एवं अस्तित्व के लिए मानवाधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन अत्यंत आवश्यक है। डीएवी कालेज देहारादून के विभागाध्यक्ष पारुल दीक्षित और केंद्रीय विश्वविद्यालय भटिंडा पंजाब के डा. पुनीत पाठक ने लेवर अधिनियम, सिविल जिम्मेदारी अधिनियम 1988, वन अधिकार अधिनियम 2006, और बाल मजदूरी के विभिन्न संशोधन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यशाला के संयोजक व विधि विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एके पांडेय और आयोजक सचिव डा. एसके चतुर्वेदी ने बाल अधिकार, बाल संरक्षण अधिनियम पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यशाला में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति भट्ट, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. गीताली पडियार, प्रो. एनके अग्रवाल, प्रो. रुकमा रावत, हंसराज बिष्ट, डा. रविंद्र सिंह, डा. अर्चना शाह, डा. विशाल गुलेरिया, डा. आलोक कुमार, डा. पित्रेश भट्ट, डा. मीता अग्रवाल, तुलिका धनै, अंकुर शर्मा, डा. केके बंगवाल, डा. शिवानी बिष्ट, राकेश कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed