फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Evaluation of Answer Sheets at Shridev Suman University Will Now Be Conducted Online

Tehri News: श्रीदेव सुमन विवि में अब ऑनलाइन होगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

Thu, 21 May 2026 06:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 21 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of Answer Sheets at Shridev Suman University Will Now Be Conducted Online
अब स्कैन होंगी उत्तर पुस्तिकाएं और स्क्रीन पर होगा मूल्यांकन : कुलपति
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग आधारित स्क्रीन मूल्यांकन कार्य की शुरुआत कर दी है। विवि से संबद्ध 236 राजकीय महाविद्यालयों और निजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब नई डिजिटल व्यवस्था के तहत किया जाएगा।
विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को स्कैन कर डिजिटल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद विषय विशेषज्ञ और शिक्षक अपनी आईडी के माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का स्क्रीन पर मूल्यांकन करेंगे। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के साथ परीक्षा परिणाम घोषित करने में तेजी आएगी।
विज्ञापन

मूल्यांकन की पूरी कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली के लागू होने से उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संरक्षण और प्रबंधन में भी सुधार होगा। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका का डिजिटल अभिलेख सुरक्षित रहेगा। कुलपति ने कहा कि नई व्यवस्था से शिक्षकों को भी सुविधा मिलेगी। मूल्यांकन कार्य से जुड़े सभी शिक्षकों और कार्मिकों को आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed