फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Enquiry of Semalth drinking water supply project begin

सेमल्थ पेयजल योजना की होगी जांच

Sun, 08 Nov 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 08 Nov 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन

सीडीओ के आदेश पर स्वजल परियोजना के प्रबंधक ने जल संस्थान की ओर से सेमल्थ

विज्ञापन
के लिए स्वैप पैर्टन पर बनाई गई अंदियारगढ़ पेयजल योजना की जांच शुरू कर दी है। जांच के प्रथम चरण में पेयजल योजना निर्माण में कई तरह की खामियां मिली है। एक सप्ताह के अंतर्गत स्वजल परियोजना प्रबंधक सीडीओ को जांच सौंप देंगे।

नैलचामी पट्टी के ग्राम पंचायत सेमल्थ के कथवाण गांव, रूईस, सेमलधार, ओखला, थपला, पल्यागांव, नरसिंगधार, तिलवाडू तोकों के लिए वर्ष 2013-14 में स्वैप पैटर्न के तहत अंदियारगढ़ से गांव तक चार किमी लंबी पेयजल योजना के लिए 27 लाख की स्वीकृति मिली थी।

योजना निर्माण पूरा किए बिना ही जल संस्थान ने योजना ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दी है। ग्रामीणों की मांग पर आठ माह पहले विभाग के अधीक्षण अभियंता ने योजना की जांच कराई थी, जिसमें तिलवाडू और नरसिंग तोको को नहीं जोड़ा गया था। तब एससी ने डीपीआर के तहत स्वीकृत तोको को जोड़ने के आदेश दिए थे, लेकिन उसके बावजूद तोको को आज तक नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन


जांच के बाद भी योजना ग्राम सभा को हस्तांतरित करने पर लोगों की शिकायत पर सीडीओ डा. अहमद इकबाल ने चार अक्तूबर को स्वजल परियोजना प्रबंधक सुनील जोशी को जांच के निर्देश दिए थे। बीते सप्ताह स्वजल परियोजना प्रबंधक जोशी ने सेमल्थ पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जोशी ने बताया कि अब तक की जांच में पुरानी और नई योजना में पानी तो चलता हुआ मिला, लेकिन निर्जन बस्तियों में जहां लोग नहीं रहते वहां भी स्टैंड पोस्ट बनाकर पाइप लाइन जोड़ी गई है। कथवाण गांव और सेमल्थ में पूर्व में बनी योजना को भी अंदियारगढ़ योजना से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed