फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Election of Gaja Sadhan Cooperative Society concluded unopposed

Tehri News: गजा साधन सहकारी समिति का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न

Mon, 17 Feb 2025 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 17 Feb 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Election of Gaja Sadhan Cooperative Society concluded unopposed
नौ वार्डों में सदस्यों का हुआ चयन, दो वार्डों में किसी ने नहीं किया नामांकन
विज्ञापन

नई टिहरी। विकासखंड चंबा की बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति गजा के प्रबंध कमेटी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया है। समिति के 11 में से नौ वार्डों में केवल एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिससे चुनाव की प्रक्रिया स्वतः समाप्त हो गई। वहीं, घरगांव वार्ड (महिला आरक्षित) और गैंड माणदा वार्ड (अनुसूचित जाति आरक्षित) में किसी ने नामांकन नहीं भरा।

चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह शाह और ग्राम विकास अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि 11 फरवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई और 15 फरवरी को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। आज नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी नौ वार्डों के प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए।
विज्ञापन

बताया कि नैचोली वार्ड से दिनेश प्रसाद उनियाल, पयालगांव-कुल्पी वार्ड से हंसलाल सिंह चौहान, कठूड वार्ड से बीर सिंह असवाल, खांड खडवाल गांव बगीद वार्ड से रुकमा देवी, बिरोगी वार्ड से रतन सिंह रावत, भाली वार्ड से मंगल सिंह नेगी, पाली वार्ड से मनीष सिंह रावत, दुवाकोटी वार्ड से मान सिंह चौहान, गौंसारी वार्ड से भागा देवी निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किए गए हैं। अब 25 फरवरी को इन निर्वाचित सदस्यों के माध्यम से समिति के सभापति, उपसभापति और अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इस मौके पर समिति के पूर्व सभापति गजेंद्र सिंह खाती, विजय राम उनियाल, सुरेंद्र सिंह रावत, आशीष चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed