{"_id":"5dd025728ebc3e54d238d954","slug":"ekta-manch-performed-at-cmo-office-new-tehri-news-drn326210984","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधार की मांग को प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधार की मांग को प्रदर्शन
विज्ञापन
एकता मंच ने पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे जिला अस्पताल बौराड़ी की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार न होने पर रोष व्यक्त करते हुए सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, एमआरआई की सुविधा, अल्ट्रासाउंड मशीन चालू करने और आईसीयू को बेहतर बनाने की मांग की। साथ ही सात दिन में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
शनिवार को मंच के संयोजक आकाश कृषाली के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन कर पीपीपी मोड पर संचालित हो रहे जिला अस्पताल की दुर्दशा से अवगत कराया। कहा कि सरकार ने आम आदमी को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल को पीपीपी मोड पर दिया था, लेकिन संचालनकर्ता इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होने के बजाए और खराब स्थिति हो गई है। एमओयू का पालन नहीं किया जा रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी नहीं की जा रही। दस्तावेजों के अभाव में अल्ट्रासाउंड मशीन सील हो गई है। एमआरआई की सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने अस्पताल में डाक्टरों के रोटेशन प्रणाली को समाप्त कर नियमित विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पैथोलॉजी टेस्ट पूरे दिन करने, अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्द शुरू करवाने, आउट सोर्स कर्मियों से 12 घंटों से ज्यादा काम न लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों में पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, अनीता देवी, आरती, शुभम, लक्ष्मी, राजेश चौहान, विनोद ममगाईं, मंजीत राणा, अनुपम भट्ट, मोहम्म युनुस, जयेंद्र नेगी, न्याज बेग, डीपी उनियाल, गोविंद भट्ट, दीपक पंवार, नंदू नंदराल, संदीप भंडारी, राहुल बुटोला, सौरव कवि, विशाल राजपूत आदि शामिल थे।