फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Due to rain all day, stones falling from the hill

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नरेंद्रनगर में दो घंटे रहा बंद

Wed, 10 Jul 2019 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Due to rain all day, stones falling from the hill
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह बाईपास में भारी मलबा आने से हाईवे बंद हो गई, जिससे मार्ग पर ढाई घंटे तक यातायात पूरी तरह से ठप रहा। हाईवे बंद होने से छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं पहुंच पाए। आधे घंटे बाद जेसीबी मौके पर पहुंची, लेकिन पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण मलबा हटाने का काम देर से शुरू हो पाया। उसके बाद साढ़े नौ बजे राजमार्ग पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से यहां बाईपास में पहाड़ से काफी मलबा सड़क पर गिर गया, जिससे राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। हाईवे बंद होने से माउंट कार्मल स्कूल के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर मलबा आने के दो घंटे बाद पहुंची जेसीबी ने मलबा हटाना शुरू किया। उसके बाद राजमार्ग पर करीब 10 बजे वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। दिनभर रही बारिश से वहां पर कई बार मलबा गिरने से सड़क बाधित होती रही। मौके पर तैनात की गई मशीन से मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु कराते रहे। मौके पर तैनात तहसीलदार डीएस भंडारी ने बताया कि सवा सात बजे मलबा आने के आधा घंटे बाद मशीन पहुंच गई थी। साढ़े नौ बजे मार्ग खोल दिया गया। जबकि एनएच के ईई कैलाश जोशी ने बताया कि बीस मिनट बाद मशीन मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण समय लगा। नौ बजे एनएच पर यातायात बहाल कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed