फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Due to heavy rain, kitchen damaged in the Tewa village

तेज बारिश से तेवा गांव में कीचन टूटकर हुआ क्षतिग्रस्त

Sat, 27 Jul 2019 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rain, kitchen damaged in the Tewa village
रात 8.30 बजे क्षेत्र में हुई तेज बारिश से तेवा गांव निवासी दिनेश प्रसाद उनियाल की रसोई ढह गई। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। शनिवार को राजस्व निरीक्षक भीमदत्त उनियाल ने तेवा गांव पहुंचकर नुकसान का निरीक्षण किया। राजस्व निरीक्षक ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट धनोल्टी तहसीलदार को भेज दी गई है। पूर्व प्रधान भगत सिंह रावत, लाखी सिंह परमार ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को शीघ्र मुआवजा राशि देने की मांग की।
विज्ञापन

गोशाला ढहने से दो मवेशियों की मौत
नौगांव। मूसलाधार बारिश से नौगांव गोडर गांव में एक गोशाला ढहने से इसमें बंधे दो मवेशियों की मलबे में दबने से मौत हो गई। नौगांव गोडर निवासी प्रेम सिंह की गांव के पास ही गोशाला है। वह रात को मवेशियों को गोशाला में बांध कर घर लौट आया था कि रात को हुई मूसलाधार बारिश से गोशाला के पीछे की दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दबने के कारण यहां बंधी एक गाय और एक बैल की मौत हो गई। गांव के पूर्व प्रधान शूरवीर चौहान ने प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की। राजस्व उपनिरीक्षक खजान असवाल ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है।क्ष्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed