{"_id":"64c7bafaf422b2e73a059d2a","slug":"drunk-car-driver-ran-over-home-guard-riding-a-scooty-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-1477-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नशे में धुत कार चालक ने बाजार में गश्त कर रहे स्कूटी सवार होमगार्ड को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नशे में धुत कार चालक ने बाजार में गश्त कर रहे स्कूटी सवार होमगार्ड को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत
Mon, 31 Jul 2023 08:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 08:19 PM IST
सार
सोमवार शाम होमगार्ड भगत सिंह अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे। इस दौरान शराब के नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। वह काफी आगे तक उसे घसीटते हुए ले गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजार में शराब के नशे में धुत एक कार चालक ने स्कूटी सवार को बुरी तरह से रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। बताया गया कि नशे में धुत कार चालक कुछ बताने की स्थिति में नहीं था।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया कि सोमवार शाम को करीब पौने पांच बजे के दौरान यहां पुलिस थाने में तैनात होमगार्ड भगत सिंह (55) पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी ग्राम तलाई नरेंद्रनगर अपनी स्कूटी से बाजार में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
Pauri News: 10वीं के छात्र ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
इस दौरान शराब के नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। वह काफी आगे तक उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि कार चालक सत्य प्रसाद पैन्यूली पुत्र शिवशरण पैन्यूली निवासी छिद्दरवाला देहरादून को हिरासत में लिया गया है। लेकिन वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। बावजूद पता चला है, कि वह यहां पशुपालन विभाग में कार्यरत है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की सूचना होमगार्ड के परिजनों को दे दी गई है। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।