फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   drownd student's body searched by villagers

ग्रामीणों ने खुद ही ढूंढा डूब गए छात्र का शव

Wed, 13 May 2015 04:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Wed, 13 May 2015 04:53 PM IST
विज्ञापन

टिहरी के नैनबाग में  छह दिन पूर्व यमुना नदी में बहे छात्र का शव ग्रामीणों ने बुधवार को घटनास्थल से आठ किमी दूर खरसोन क्यारी के समीप नदी से बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


छात्र को ढूंढने के लिए डाकपत्थर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तीन दिन तक बचाव अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर रेस्क्यू बंद कर दिया गया।

तब ग्रामीणों ने खुद ही रेस्क्यू अभियान चलाया और शव खोज निकाला। आठ मई को जौनसार क्षेत्र के ग्राम चिटाड़ से काली माता की डोली को मरोड़ के समीप यमुना नदी में स्नान के लिए लाया गया था।
विज्ञापन


स्नान करते समय पैर फिसलने से इंटर कालेज नागथात में 12वीं का छात्र रिंकेश दास (22) पुत्र मुन्ना दास ग्राम खुन्ना बह गया था। छात्र को ढूंढने के लिए डाकपत्थर से जल पुलिस और ऋषिकेश से एसडीआरएफ की टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिनों तक पुलिस ने अभियान चलाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और 12 मई से पुलिस ने अभियान चलाना बंद कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और लगातार नदी के दोनों किनारों पर खोज करते रहे।

बुधवार सुबह 10.30 बजे लगभग खरसोन क्यारी के समीप ग्रामीणों ने नदी में डूबे छात्र का शव ढूंढ निकाला। शव मिलने पर कालसी पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed