{"_id":"572a1b194f1c1bdf795cd371","slug":"drinking-water-will-be-removed-from-the-market-encroachment-cmiyala","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमियाला बाजार से हटाया जाएगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमियाला बाजार से हटाया जाएगा अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Wed, 04 May 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने चमियाला बाजार में परेशानी का सबब बने अतिक्रमण को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। यह योजना सफल रही तो यात्रा सीजन में यात्रियों और लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
बालगंगा घाटी के मुख्य बाजार चमियाला में सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण करने से मार्ग काफी संकरा हो गया है, जिससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। लोगों की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से नौ अप्रैल अतिक्रमण करने वाले 125 व्यापारियों का चालान किया था।
विज्ञापन
व्यापारियों के उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय ने स्थानीय प्रशासन को बाजार में किए गए अतिक्रमण को जल्द हटाने के निर्देश दिए। आदेश के तहत तहसील प्रशासन ने यात्रा सीजन शुरू होने से पहले अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने कहा कि पहले जिन लोगों के चालान किए गए थे, वह न्यायालय में पेश नहीं हुए। जिस पर न्यायालय ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि आदेशानुसार जल्द अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।