फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Drinking water crisis in the villages of Tholdhar block from now on

भेंटी, नागराजाधार, पाबखाल और मंजियाणी गांव में बढने लगा पेयजल संकट

Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in the villages of Tholdhar block from now on
गर्मी की दस्तक शुरू होने से पहले ही थौलधार ब्लॉक के भेंटी, नागराजाधार, पाबखाल और मंजियाणी में पानी का संकट गहराने लगा है। पानी की कम आपूर्ति होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी समस्या पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था जुटाने में उठानी पड़ रही है। पेयजल संकट को देखते हुए स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से कखवाड़ी पेयजल योजना का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भेंटी, नागराजाधार, पाबखाल और मंजियाणी गांव के लिए गैर पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। वर्ष 2010 में गैर-नगुन मोटर मार्ग निर्माण के दौरान उक्त पेयजल योजना जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण उक्त गांवों में गर्मी के सीजन में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए जल संस्थान की ओर से वर्ष 2013 में भेंटी गांव में तीन हैंडपंप लगाए गए, लेकिन वर्तमान में सिर्फ एक ही हैंडपंप से पानी की आपूर्ति हो पाती है। अब उक्त गांवों में पानी का संकट शुरू हो गया है। पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने के कारण लोगों को पेयजल स्रोतों से पानी भरना पड़ रहा है। गांव के पूर्व प्रधान गरीब दास ने पानी की समस्या को देखते हुए दो करोड़ की लागत से स्वीकृत कखवाड़ी पेयजल योजना का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की। ताकि लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। इस बाबत जल संस्थान के अवर अभियंता राजवीर महर ने बताया कि उक्त गांवों के लिए डेढ़ करोड़ से नई पेयजल लाइन की स्वीकृति मिली है। आगामी मार्च माह के अंत तक पेयजल योजना का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed