फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Drinking Water Corporation will now change the alignment of the line after two years

Tehri News: दो साल बाद अब लाइन का एलाइनमेंट बदलेगा पेयजल निगम

Tue, 30 Apr 2024 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 30 Apr 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Corporation will now change the alignment of the line after two years
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लाॅक में ग्राम पंचायत कंस्यूड़ के साल्डा और चमुलियाणा नामे तोक के ग्रामीण आज भी दो किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं। सुरकंडा पंपिंग पेयजल योजना से जोड़े गए साल्डा में अब दो साल बाद लाइन का एलाइनमेंट बदलने की योजना बनाई जा रही है, जबकि चमुलियाणा में अभी तक लाइन नहीं बिछ पाई है। ग्रामीणों को योजना बनने के दो साल बाद भी पानी नसीब नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कंस्यूड़ गांव के प्रधान मनोहर लाल उनियाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजीता गुसाईं ने बताया कि ग्राम पंचायत के साल्डा नामे तोक में करीब दो साल पहले सुरकंडा पंपिंग पेयजल योजना की लाइन बिछाई गई थी, लेकिन लाइन पर अभी तक पानी नहीं चल पाया। अब पेयजल निगम लाइन का एलाइनमेंट बदलने की बात कर रहा है, जिससे वहां निवासरत 35 परिवार एक-डेढ़ किमी दूर से पानी ढोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

निगम की लापरवाही इस कदर है कि गांव के चमुलियाणा नामे तोक में अभी तक लाइन ही नहीं बिछ पाई है। प्रधान ने बताया कि कंस्यूड़ गांव के लोग उन तोकों में नकदी फसल की खेतीबाड़ी करते हैं, लेकिन उनका अधिकतर समय पानी ढोने में ही लग जाता है। इससे उनको खेतीबाड़ी के काम के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। योजना से जुड़े कुमाई चली और मंदरवाल में पानी बहुत कम आ रहा है। उन्होंने वंचित सभी तोकों में पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंस्यूड ग्राम पंचायत के साल्डा नामे तोक की लाइन में कुछ दिक्कत है। इसलिए वहां लाइन का एलाइनमेंट बदलना पड़ रहा है। योजना में शामिल चमुलियाणा नामे तोक में भी जल्द लाइन बिछाकर जलापूर्ति सुचारू कराने का प्रयास किया जाएगा।
- आरएस राणा, सहायक अभियंता, पेयजल निगम चंबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed