{"_id":"612100898ebc3e79d45d06dc","slug":"drinking-water-connection-of-jal-jeevan-mission-has-become-a-showpiece-new-tehri-news-drn388058039","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपीस बने हैं जल जीवन मिशन के पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोपीस बने हैं जल जीवन मिशन के पेयजल कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थौलधार ब्लाक में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर लगाए गए पेयजल कनेक्शन शोपीस बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में जल संस्थान के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने जल संस्थान से नियमित जलापूर्ति कराने की मांग की है।
जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान ने तीन माह पहले थौलधार ब्लाक के ग्राम पंचायत धमाड़ी, पगारी, विकोल, कंडी, सुनारगांव, स्यांसू, नकोटखोली, इडियान, मंजरवाल गांव, डांग और ज्यूंदासु आदि गांवों में घर-घर पेयजल कनेक्शन दिए हैं, लेकिन उनमें अभी पानी नहीं आ रहा है। क्षेत्र के जबर सिंह रावत, पुरुषोत्तम दत्त नौटियाल, जगबीर सिंह नेगी, ओम प्रकाश उनियाल, केशर सिंह राणा, चंदन सिंह बरौली, उत्तम दास और पिंगल दास ने बताया कि गांव में पहले से ही पानी की भारी किल्लत बनी हुई थी, जिससे लोगों को दिनभर में बमुश्किल 30-40 लीटर पानी मिल पा रहा था। लेकिन जब से जल संस्थान ने जल जीवन मिशन के तहत घर-घर में पेयजल कनेक्शन दिए हैं, तब से पेयजल समस्या और बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि अब न तो सार्वजनिक कनेक्शन से पानी मिल पा रहा है और न ही घर-घर में दी गई लाइन पर पानी आ रहा है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता राजवीर महल का कहना है कि पहले चरण में घर-घर लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है, अब द्वितीय चरण में टैंक और स्रोत से नई लाइन बिछाई जानी है। इसके इस्टीमेट बनाए जा रहे हैं।