फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   District hospital has been awaiting a permanent radiologist for two years.

Tehri News: जिला अस्पताल को दो वर्ष से स्थायी रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार

Thu, 01 Oct 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 01 Oct 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
District hospital has been awaiting a permanent radiologist for two years.
नई टिहरी। जिला अस्पताल बौराड़ी को दो वर्ष बाद भी स्थाई रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिल पाया है जिससे मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अल्ट्रासाउंड की नियमित सुविधा उपलब्ध नहीं होने से गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में जिला अस्पताल बौराड़ी को पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मोड़ पर संचालित करने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून को दिया। जून 2024 में जिला अस्पताल को सरकार ने पीपीपी मोड़ से वापस ले लिया गया। तब से अस्पताल को स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिल पाया है। वर्तमान समय में उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में तीन जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सेवाएं देते हैं। इसके अलावा महीने में दो दिन उन्हें सीएचसी बेलेश्वर में सेवाएं देनी पड़ती है।
विज्ञापन

एक ही रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे जिले के तीन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सुविधाएं संचालित की जा रही है। अस्पताल में सप्ताह में मात्र तीन दिन अल्ट्रासाउंड के लिए निर्धारित किए जाने से गर्भवतियों और मरीजों की संख्या भी बढ़ जाती है। अल्ट्रासाउंड करने के लिए मरीजों को एक सप्ताह पूर्व ही रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है जिसके बाद जांच के लिए निर्धारित तिथि को अस्पताल पहुंचना पड़ता है। किन्हीं कारण की वजह से रेडियोलॉजिस्ट के न या आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को नरेंद्रनगर, ऋषिकेश और देहरादून जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला अस्पताल में तीन अल्ट्रासाउंड की सुविधा
जिला अस्पताल बौराड़ी में उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट सोमवार, मंगलवार और बुधवार तथा शेष तीन दिन वह नरेंद्रनगर में अल्ट्रासाउंड की सेवाएं देते हैं। जबकि माह के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार उन्हें सीएचसी पिलखी में सेवाएं देनी होती है।

तीन दिन में 150 से अधिक अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ़ बृजेश डोभाल ने बताया कि सप्ताह के तीनों दिन में 120 से लेकर 150 से अधिक अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। प्रत्येक अल्ट्रासाउंड में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है। किन्हीं परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि पर यदि रेडियोलॉजिस्ट नहीं आते हैं। तो फिर उन्हें अगले दिन अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड करने पड़ते हैं।



जिला अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती को लेकर समय-समय पर स्वास्थ्य महानिदेशालय से पत्राचार किया जाता रहा है। आगामी दिनों में डॉक्टरों की स्थानांतरण लिस्ट जारी होने के बाद अस्पताल को रेडियोलॉजिस्ट मिलने की उम्मीद है।
डॉ़ राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed