{"_id":"579f80394f1c1b63242b8ffa","slug":"district-14-streets-closed-to-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 14 सड़कों पर आवागमन बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 14 सड़कों पर आवागमन बंद
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
Updated Mon, 01 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
23 जुलाई को पांगरखाल में सड़क धंसने के कारण के बंद हुए नई टिहरी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग नौ दिन बाद भी नहीं खुल पाया है, जिससे देवप्रयाग, कीर्तिनगर, भिलंगना, प्रतापनगर और जाखणीधार के लोगों को जिला मुख्यालय में चंबा के रास्ते आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छोटे वाहनों के लिए खुला कुठ्ठा-जसपुर मार्ग भी कच्चा होने से राह चल रहे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। साथ ही स्यालगी-डोडग थापला, पीपलडाली-सांदणा, निरालीधार-दपोली-सुनाली, कांडीखाल-टिपरी, कपरियासैण-मरूकी-चौंडी, भौंतोगी-डोबरा, जिजली-बागी-मठियाणगांव, सिंगोली-चौंडी, कोल-कोडारना, हिंडोलाखाल-कोटी, कारगिल शहीद जगत सिंह, मुंडोली, मठियालगांव लिंक मोटर मार्गों पर बारिश का मलबा आने से वाहनों की आवागमन के लिए बंद हो गए हैं।
विज्ञापन