फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Dinesh topped the men's shooting category and Sakhi topped the women's shooting category.

Tehri News: पुरुष वर्ग शूटिंग में दिनेश और महिला वर्ग में सखी रहीं अव्वल

Sun, 02 Nov 2025 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 02 Nov 2025 07:26 PM IST
विज्ञापन
Dinesh topped the men's shooting category and Sakhi topped the women's shooting category.
पुरुष वर्ग कबड्डी का फाइनल मुकाबला शामली की टीम ने जीता
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी )। 49 वें सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में ओपन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दिनेश रतूड़ी और महिला वर्ग में सखी राणा अव्वल रही। पुरुष वर्ग कबड्डी का फाइनल मुकाबला में शामली की टीम विजेता बनी।


शहीद भगत सिंह नेगी राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर के खेल मैदान में संपन्न हुई ओपन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में पारस गोदियाल, कैलाश चंद्र आर्य तथा महिला वर्ग में शालिनी, निकिता क्रमश: दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे। इधर पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रुड़की बेलडा और शामली की टीमों के बीच खेला गया जिसमें शामली की टीम विजयी रही। इससे पूर्व यूथ क्लब हरिद्वार की टीम ने पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी थी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शामली और यूथ क्लब हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें शामली की टीम ने यूथ क्लब को 20 प्वाइंटों से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। इस मौके पर उत्तम सिंह रावत, ऐलम सिंह रावत, आरएस रावत, अंशुल चौहान, आकाश पंवार, दीपक रावत, हर्ष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed