फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Died during the 84-day hunger-strike in prison

जेल में 84 दिन की भूखहड़ताल के दौरान हुए शहीद

Wed, 24 Jul 2019 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Died during the 84-day hunger-strike in prison
श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर 25 जुलाई को जिला कारागार आम लोगों के लिए खुला रहेगा। साथ ही लोग कारागार के पास बनाए गए सुमन कक्ष में उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही बेड़ियों के दर्शन भी कर सकेंगे। राजशाही के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने 84 दिन की भूखहड़ताल के दौरान अपनी शहादत दी थी।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन को यातना देने के लिए 35 सेर की बेड़ियां तब पहनाई गई थी, जब राजशाही के खिलाफ आंदोलन करने पर उन्हें टिहरी जेल में बंद कर दिया गया था। जेल में रहते हुए भी उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखते हुए अनशन किया था। 84 दिन की भूखहड़ताल के दौरान 25 जुलाई 1944 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीदेव सुमन शहीद हो गए। तब से हर वर्ष शहादत दिवस पर उन्हें याद किया जाता है। जिला कारागार के पास ही श्रीदेव सुमन कक्ष बनाया गया है। लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचकर अमर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धासुमन अर्पित कर जेल में यातना देने के लिए उन्हें पहनाई गई बेड़ियों के दर्शन कर राजशाही की क्रूरता के गवाह बनते हैं। जेलर रामेश्वर राणा ने बताया कि शहादत दिवस पर लोगों के दर्शनार्थ श्रीदेव सुमन कक्ष सुबह सात से शाम पांच बजे तक खुला रखा जाएगा, जबकि सुबह 10 से शाम चार बजे तक ही जेल के भीतर आने-जाने की अनुमति होगी, लेकिन कोई भी कैदियों से नहीं मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed