फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Didar lake are accessible to tourists

झील का दीदार करने पहुंच रहे पर्यटक

Tue, 17 May 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
अमर उजाला/नई टिहरी। Updated Tue, 17 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Didar lake are accessible to tourists
टिहरी बांध की झील में बोटिंग का आंनद लेते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही टिहरी बांध की झील का दीदार करने देशी-विदेश पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। एक मई से अब तक करीब 15 हजार लोग झील में संचालित वाटर जेस्की, जेट स्पीड बोट, बनाना राइट, बैंडन राइट, हॉक डोक, प्लाटून बोट और स्पीड बोट से झील का लुत्फ ले चुके हैं। तिवाड़ गांव की महिलाएं पर्यटकों को विशेष पहाड़ी पकवान परोस रही हैं।

विज्ञापन


दिसंबर 2014 से पर्यटन विभाग की चार बोटों के सहारे शुरू हुई झील में व्यवसायिक गतिविधियां रफ्तार पकड़ने लगी है। स्थानीय युवाओं ने आठ से लेकर 20-20 लाख की बोट खरीदी है। प्रत्येक बोट पर तीन से चार व्यक्ति काम करते हैं। वर्तमान में झील में 16 आधुनिक तकनीकी की बोट, तीन वाटर स्कूटर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें साहसिक खेलों एवं बोटिंग का आनंद लेने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आ रहे हैं। पर्यटक झील में बोटिंग के साथ ही टिहरी बांध के भूमिगत पावर हाउस और डैम का भी भ्रमण कर रहे हैं। पर्यटकों को बोट तक पहुंचने के लिए सड़क, चाय, नाश्ते, भोजन के लिए ढाबों से लेकर कोटी कालोनी में फ्लोटिंग हट्स, शौचालय, टेंट की सुविधा है। बोटिंग के लिए प्रत्येक सवारी तीन सौ रुपये प्रति सवारी किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


पर्यटकों के लिए झील किनारे हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है, जिसका नतीजा है कि लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। आने वाले दिनों में झील स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी।

झील में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या ने बोट व्यवसायों की रौनक लौटा दी है। लोगों ने लाखों रुपये बोट पर खर्च किए हैं। अब उम्मीद जग गई है कि आने वाले दिनों में बोट व्यवसाय और गति पकड़ेगा। वर्तमान समय में आठ से लेकर एक हजार पर्यटक प्रतिदिन बोटिंग के लिए आ रहे हैं।
-कुलदीप पंवार, संरक्षक, श्रीदेव सुमन सागर वाटर एडवेंचर ग्रुप।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed