{"_id":"15aa6c0603770666061eedaca1953001","slug":"dharna-in-nandgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्वास के लिए नंदगांव के लोगों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्वास के लिए नंदगांव के लोगों ने दिया धरना
नई टिहरी
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति ने कलेक्ट्रेट में धरना देकर नंदगांव के बांध प्रभावित 47 परिवारों का पुनर्वास करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुनर्वास एवं टीएचडीसी अधिकारी लंबे समय से उन्हें पुनर्वास के नाम पर झूठे आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन कई वर्षों बाद भी पुनर्वास नहीं हो पाया है। उन्होंने जल्द पुनर्वास नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बुधवार को नंदगांव के बांध प्रभावितों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर जिला प्रशासन एवं टीएचडीसी के खिलाफ नारेबाजी की। पुनर्वास निदेशक को दिए ज्ञापन में कहा कि वे 2004 से अवशेष 47 परिवारों का पुनर्वास करने की मांग को लेकर संघर्षरत है, लेकिन पुनर्वास एवं टीएचडीसी प्रभावित परिवारों का पुनर्वास नहीं कर रहे हैं। आंशिक डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष सोहन सिंह राणा ने कहा कि झील के कारण आवासीय भवनों एवं भूमि पर दरारें पड़ी हुई है। बावजूद अधिकारी उनका पुनर्वास नहीं कर रहे हैं। जाखणीधार की ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, दुग्ध संघ के अध्यक्ष पदम सिंह कुमाईं ने ग्रामीणों की मांग का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से पुनर्वास की मांग की है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय रावत, दुर्गा सिंह, जगदंबा सेमवाल, मानवेंद्र सिंह, सब्बल सिंह, विक्रम सिंह, मोहन सिंह, राम सिंह, रुशना देवी, शाका देवी, समा, मंगसिरी, रुकमणी, भरोसी, गीता, सुंदरा, रेखा देवी आदि मौजूद थे।