फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Devavrat Birth and Bhishma Pratigya staged in Pandava Leela

पांडव लीला में देवव्रत जन्म और भीष्म प्रतिज्ञा का मंचन

Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Devavrat Birth and Bhishma Pratigya staged in Pandava Leela
प्रतापनगर के रौणिया गांव में पांडव लीला का किया गया भव्य मंचन। - फोटो : NEW TEHRI
प्रतापनगर ब्लॉक की भदूरा पट्टी के ग्राम पंचायत रौणिया में आयोजित पांडव लीला में पात्रों ने शानदार अभिनय कर महाभारतकालीन इतिहास की झलक दिखाई। इस दौरान देवव्रत जन्म और भीष्म प्रतिज्ञा का शानदार मंचन किया गया।
विज्ञापन

दूसरे दिन पांडव लीला का पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में पांडव लीला, राम और कृष्ण लीलाओं का अनादि काल से मंचन होता आया है। सरकार को इन विधाओं को जीवंत रखने वालों को संरक्षण देकर प्रोत्साहित करना चाहिए। पांडव लीला में हस्तिनापुर राजवंश में देवव्रत का जन्म होता है, लेकिन परिस्थितिवश युवा अवस्था में देवव्रत व पितामाह भीष्म जीवनपर्यंत अविवाहित होने की भीष्म प्रतिज्ञा करते हैं। इस दृश्य को लेकर दर्शक भावुक हो उठे। इस मौके पर प्रधान रमेश रांगड, अमरा देवी, चतर सिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सब्बल सिंह राणा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष संदीप रावत, पृथ्वीराज रांगड, किशोर पोखरियाल, मनीष कुकरेती, ज्योति रांगड, विवेक गुसाईं, प्रमोद नेगी, मनोज रांगड, सोहन रांगड, रेखा, कृष्णा सेमवाल आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed