फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Department to withdraw suspension of health workers

स्वास्थ्य कर्मियों का निलंबन वापस ले विभाग

Tue, 15 Sep 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Department to withdraw suspension of health workers
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने डीएम को दिए ज्ञापन में निलंबित किए गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चंबा में कार्यरत अंजली सती और आशा कार्यक्रम में फकोट में कार्यरत रुकमणि डबराल को पद से हटा दिया। उन्होंने बताया कि दोनों महिला कर्मचारी 15 साल से निरंतर अपनी सेवाएं देती आ रही हैं, लेकिन सीएमओ ने कोविड में कार्य न करने का आरोप लगाकर उनकी सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने बताया कि दोनों महिला कर्मी निरंतर कोविड-19 में सेवाएं देती रही हैं। उन्होंने बताया कि सीएमओ ने अंजली की ड्यूटी सैंपलिंग के लिए नरेंद्रनगर चिकित्सालय में लगाने पर कर्मचारी ने 10 साल से कम उम्र के बच्चे होने और पति के मधुमेह बीमारी से ग्रसित होने पर ड्यूटी यथावत रखने की मांग की थी, जबकि शासनादेश में स्पष्ट बताया गया है कि कोरोना सैंपलिंग के लिए चिकित्सक और लैब टेक्निशियन ही योग्य हैं। उन्होंने दोनों कर्मियों का निलंबन शीघ्र वापस लेने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed