{"_id":"66fa93653188d4d9040d553c","slug":"department-should-give-proposal-for-repair-of-school-buildings-dm-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109021-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल भवनों के मरम्मत का प्रस्ताव दे विभाग : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल भवनों के मरम्मत का प्रस्ताव दे विभाग : डीएम
Mon, 30 Sep 2024 05:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 30 Sep 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दरबार में पुनर्वास, शिक्षा, स्वास्थ्य व श्रम विभाग के मुद्दे छाए रहे। इंटर कॉलेज रौणद रमोली के जर्जर भवन मरम्मत नहीं होने पर अभिभावकों ने रोष जताते हुए जल्द छत मरम्मत करने की गुहार लगाई है, जिस पर डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
प्राथमिक विद्यालय थान बमुंड के अभिभावकों ने जर्जर भवन का पुनर्निर्माण करने की मांग की। कांडा जाख के प्रधान ने जायका परियोजना के तहत जाख पर्यटक स्थल के लिए स्वीकृत बजट से दूसरे ग्राम पंचायत में कार्य करवाए जाने की शिकायत की, जिस पर डीएम ने मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ को जांच कर जल्द समाधान करने को कहा।
बहेड़ा गांव के लोगों ने गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट की तैनाती करने की मांग की। ग्राम गोदमू गांव के रामलाल उनियाल ने पुनर्वास के तहत दुकान हटाने के एवज में आवंटित भूमि को बढ़ाकर देने की मांग की। मामले में डीएम ने पुनर्वास विभाग के ईई को रिपोर्ट देने को कहा। पाटा-ज्ञानसू के प्रकाश लाल ने श्रम विभाग से बेटी के विवाह को अनुदान सहायता देने की मांग की। जिला श्रम अधिकारी को आवश्यक पत्रावली जमाकर समस्या के समाधान करने को कहा। इस मौके पर पीडी डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ. श्याम विजय आदि मौजूद रहे।