फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demonstration for original residence and land law

Tehri News: मूल निवास और भू-कानून के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 27 Dec 2023 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Demonstration for original residence and land law
टिहरी के कंडीसौड़ में भू-कानून और मूल निवास की मांग को लेकर धरना देते लोग। संवाद।
मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर मांग पर जल्द कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। मूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांग के समर्थन में लोगों ने बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। सरकार ने उत्तराखंड में मूल निवास को अनिवार्य करने और भू-कानून जल्द लागू करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को स्थानीय लोग यहां बाजार में एकत्रित हुए। मूल निवास और भू-कानून लागू करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने की मांग की। कहा कि सरकारी सेवाओं में मूल निवास की अनिवार्यता नहीं होने के कारण राज्य के युवाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

राज्य गठन के 23 साल बाद भी भू-कानून व मूल निवास जैसी बुनियादी समस्या पर किसी भी सरकार ने गौर नहीं किया, जिसका खामियाजा राज्य के मूल निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में व्यापार सभा के अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, स्वरूप सिंह बिष्ट, अनिल बधानी, देव चंद्र रमोला, विनोद प्रसाद, मस्तराम खंडूरी, अमित रावत, बिजेंदर भंडारी, सुमेरी देवी, शैलेंद्र भट्ट, विजय खंडोली, शूरवीर सिंह सजवाण, नीरज सजवाण, शोभन सिंह कुमाईं, पीतांबर दत्त थपलियाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed