{"_id":"6aba5ae2d762ec3a4609c5fd","slug":"rally-held-for-medical-college-with-participants-banging-canisters-tehri-news-c-50-1-nth1001-121547-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए कनस्तर बजाकर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए कनस्तर बजाकर निकाली रैली
Mon, 28 Sep 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति ने शासन-प्रशासन पर लगाया मांग को गंभीरता न लेने का आरोप
बोले, डेढ़ माह से चल रहा है आंदोलन नहीं दिया जा रहा है ध्यान
नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने नई टिहरी बाजार से कलेक्ट्रेट तक कनस्तर बजाकर रैली निकाली। समिति के लोगों ने शासन-प्रशासन पर मांग को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।
मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल और सह संयोजक भगवान सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर विगत डेढ़ माह से अधिक का समय बौराड़ी में धरना चल रहा है लेकिन शासन-प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कहा कि शासन-प्रशासन को जगाने के लिए संयुक्त संघर्ष समिति ने कनस्तर रैली का आयोजन किया है।
रैली श्रीदेव सुमन पार्क से डाइजर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जिसके बाद रैली में शामिल लोगों ने नई टिहरी बाजार में पैदल भ्रमण कर लोगों से सहयोग मांगा। वहीं दूसरी ओर बौराड़ी के गणेश चौक में 44वें दिन धरना, 28वें क्रमिक अनशन व 58वें दिन सत्याग्रह आंदोलन जारी रहा है। क्रमिक अनशन पर सोमवार को संत निरंकारी मंडल टिहरी से जुड़े मनोहर लाल कुडियाल, मदन मोहन पेटवाल बैठे।
विज्ञापन
इस मौके पर देवेंद्र नौडियाल, गंगा भगत नेगी, कमल सिंह महर, राधाकृषण उनियाल, विजय सिंह नेगी, शिव सिंह सजवाण, नवीन सेमवाल, जमुना प्रसाद सेमवाल, संदीप रावत, लखवीर चौहान, सीपी डबराल, राहुल बुटोला, दिनेश चौहान, मनोज चमोली, अनुज पंत, जीतराम भट्ट, सबल सिंह चौहान, जीतेंद्र रावत, चंदन रावत आदि मौजूद थे।