{"_id":"67b73b65b45b8fb6f608143d","slug":"demand-to-stop-electricity-connections-running-only-on-paper-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-111190-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: कागजों में चल रहे बिजली कनेक्शनों को बंद करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: कागजों में चल रहे बिजली कनेक्शनों को बंद करने की मांग
Thu, 20 Feb 2025 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 20 Feb 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी की पहल पर बूढ़ाकेदार मेें विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपभोक्ताओं ने कागजों में चल रहे 40 से ज्यादा बिजली कनेक्शन बंद करने की मांग की। इस दौरान मंच ने ऊर्जा निगम को सभी कनेक्शनों की जांच कर नियमानुसार बंद करने के निर्देश दिए।
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के शिविर में 44 से ज्यादा लोगों ने बिजली की आपूर्ति एवं सेवा से जुड़ी शिकायतें दर्ज की। उपभोक्ताओं ने पूर्व में विद्युतीकरण के नाम पर फ्री में बंटे बिजली कनेक्शन की शिकायतें दर्ज कराई। उपभोक्ताओं ने कहा कि वर्षों पूर्व विद्युतीकरण के नाम पर उपभोक्ताओं को विभाग ने अपने लक्ष्य पूरा करने के नाम पर एक ही परिवार को कई कनेक्शन बांट दिए, लेकिन इनमें कुछ कनेक्शन सिर्फ कागजों में चढ़ गए।
पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी ने बूढ़ाकेदार में बिजली घर बनाने की मांग की है। कहा कि घनसाली में बिजली घर के कारण लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। साथ ही बारिश, आंधी-तूफान में बिजली बाधित रहती है। इस मौके पर मंच के न्यायिक सदस्य कीर्ति प्रसाद भट्ट, तकनीकी सदस्य भूपेंद्र सिंह कनेरी, उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट ने उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी। संवाद