{"_id":"6138ee098ebc3ef2c63b3fa0","slug":"demand-to-declare-chamba-and-jakhanidhar-as-backward-areas-new-tehri-news-drn38981903","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा और जाखणीधार को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा और जाखणीधार को पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाखणीधार ब्लॉक के गराकोट में आयोजित कांग्रेस की संकल्प बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई और विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में चंबा और जाखणीधार ब्लॉक को अन्य पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने, पूर्व में निर्मित खस्ताहाल सड़कों का डामरीकरण करने, न्याय पंचायत क्षेत्र में बैंक, स्कूल और तकनीकी संस्थानों की स्थापना करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता भी ली।
बैठक में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड में वनाधिकार कानून लागू कर यहां के लोगों को निशुल्क बिजली, पानी, रसोई गैस की सुविधा देने की मांग कीप। कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड को ओबीसी में शामिल किया जाए, ताकि राज्य के युवाओं को केंद्रीय सेवाओं में रोजगार मिल सके। कहा युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार देेने में केंद्र और प्रदेश की सरकार नाकाम रही। इस मौके पर प्रेम सिंह, दयाल सिंह, कृपाल सिंह, हुकम सिंह, सब्बल सिंह, वीरेंद्र सिंह, जगदीश सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोबन सिंह नेगी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, दीवान सिंह भंडारी, पूर्णा देवी सेमल्टी, शीशपाल सिंह, राम सिंह राणा, शांति प्रसाद भट्ट आदि उपस्थित रहे।