फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand raised for construction of cold storage and packing house

Tehri News: कोल्ड स्टोर और पैकिंग हाउस बनाने की मांग उठाई

Wed, 04 Dec 2024 10:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Dec 2024 10:41 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for construction of cold storage and packing house
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक में नैनबाग तहसील के ग्राम भटवाड़ी में आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे ग्रामीणों ने कई समस्याएं दर्ज कराई। अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य समस्याएं संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

दिसंबर के प्रथम मंगलवार को नैनबाग तहसील के भटवाड़ी गांव में आयोजित तहसील दिवस में 24 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। तहसील दिवस में ग्राम ढ़करोल से पहुंचे खजान सिंह चौहान ने पेयजल लाइन को सुचारू करने की मांग की। बिरोड़ गांव के राजाराम नौटियाल ने गांव में आपदा से क्षतिग्रस्त टैंक की मरम्मत कराने, श्रीकोट के सुनील सेमवाल ने किसानों के हित में कोल्ड स्टोर बनाने, संदीप चौहान ने द्वारिकापुरी में पैकिंग हाउस निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाने की मांग की। ग्राम विनाऊ के सुरेश सिंह रावत ने पंतवाड़ी-नागटिब्बा मोटर मार्ग के पांच किमी स्कपर टूटने की शिकायत दर्ज कराते हुए उसकी मरम्मत कराने की मांग की। शिवांश ने नैनवाग क्षेत्र में जगह-जगह क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत कराने, शिक्षक अभिभावक संघ जीआईसी नैनबाग के पीछे पक्का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। अन्य शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी गई। सीडीओ ने कहा कि अधिकारियों को समस्याओं का स्वयं संज्ञान भी लेना चाहिए। इस मौके पर पीडी डीआरडीए पीएस चौहान, डीपीआरओ एमएम खान, एसडीएम मंजू राजपूत, ईई विद्युत अमित आनंद, ईई जल संस्थान प्रशांत और बीडीओ अर्जुन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed