फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for reinstatement of workers

कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर दिया धरना

Fri, 25 Sep 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Demand for reinstatement of workers
श्रीदेव सुमन विवि से पूर्व में हटाए गए उपनल और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग को लेकर उत्तराखंड जन एकता पार्टी के पदाधिकारियों ने विवि मुख्यालय के बाहर सांकेतिक धरना दिया। कुलसचिव दिनेश चंद्रा को ज्ञापन देकर हटाए गए कर्मियों की शीघ्र बहाली की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को उजपा के जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बादशाहीथौल स्थित श्रीदेव सुमन विवि के बाहर उपनल और दैनिक वेतनभोगी कार्मिकों की सेवा बहाली को लेकर धरना दिया। कहा कि सात सालों से कई स्थानीय युवा विवि में अपनी सेवाएं दे रहे थे, लेकिन गत वर्ष करीब 35 कर्मचारियों को अचानक सेवा से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने रोजीरोटी का संकट उत्पन्न हो गया। उन्होंने कुलसचिव चंद्रा को ज्ञापन देते हुए जल्द सेवा बहाल करने की मांग की। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष रागिनी भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी, बीडीसी सदस्य संजय रावत, प्रधान सरिता रावत, सोहन सिंह, सुनीता,बलवीर सिंह नेगी, उत्तम नेगी, राजवीर तोमर, विजय नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed