फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Demand for rehabilitation continues for fourth day

पुनर्वास की मांग को धरना चौथे दिन भी जारी

Mon, 19 Oct 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demand for rehabilitation continues for fourth day
नई टिहरी के डोबरा-चांठी के समीप धरना देते रौलाकोट के ग्रामीण। - फोटो : NEW TEHRI
पुनर्वास की मांग को लेकर रौलाकोट के बांध प्रभावितों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने प्रशासन और टीएचडीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि 10 साल से प्रभावित पुनर्वास की राह ताक रहे हैं, लेकिन अधिकारी पुनर्वास की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भी प्रधान आशीष डंगवाल के नेतृत्व डोबरा-चांठी पुल के पास रौलाकोट के ग्रामीणों ने धरना दिया। कहा कि एक दशक बाद भी सरकार और टीएचडीसी पुनर्वास के लिए भूमि मुहैया नहीं करवा पा रही है। उन्होंने समस्या का जल्द निराकरण न होने पर अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। बागी के जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान, सेम घंडियाली के प्रधान राहुल राणा, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने धरना स्थल पर पहुंच कर मांग का समर्थन किया। इस मौके पर बंसती देवी, बिजदेई, रीना देवी, सरोजा देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed