फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Delhi University beat Almora in the opening match

उद्घाटन मैच में दिल्ली विवि ने अल्मोड़ा को हराया

Tue, 27 Sep 2022 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के तहत मंगलवार से यहां महिला ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई।उद्घाटन मैच में दिल्ली विवि की टीम ने अल्मोड़ा को 25-23, 25-20 से हराया।मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने महिला ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत की।

विज्ञापन
Delhi University beat Almora in the opening match
नरेंद्रनगर में वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुरूआत पर खिलाड़ियों से परिचय करते खेल मंत्री रेखा आर्य औ - फोटो : NEW TEHRI

विस्तार

कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के तहत मंगलवार से यहां महिला ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच में दिल्ली विवि की टीम ने अल्मोड़ा को 25-23, 25-20 से हराया।
विज्ञापन

मार्चपास्ट की सलामी लेते हुए मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने महिला ओपन वालीबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि सरकार शीघ्र ही सरकारी नौकरी में खिलाड़ियों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव लाएगी। प्रदेश सरकार ने न्याय पंचायत स्तर पर ही खेलों को बढ़ावा देते हुए 15,00 रुपये छात्रवृत्ति की स्वीकृति दी है। मुनिकीरेती में बहुउद्देशीय भवन का निर्माण किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मेले का उद्देश्य खेल एवं संस्कृति प्रतिभाओं को उभारना है।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच दिल्ली विवि और अल्मोड़ा के मध्य खेला गया। दिल्ली विवि की टीम ने अल्मोड़ा को 25-23, 25-20 से हराया। नितिन वालिया व दिनेश उनियाल मैच रेफरी रहे। राजेश डोगरा स्कोरर रहे। इससे पूर्व माउंट कार्मल स्कूल, श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष/पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, विनय गोयल, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, शिवानी बिष्ट, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शूरवीर भंडारी उपस्थित रहे। संचालन महेश गुसाईं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांकी प्रदर्शनी में ढालवाला और कार्मल स्कूल अव्वल
नरेंद्रनगर (टिहरी)। कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के उद्घाटन अवसर पर सोमवार को आयोजित झांकी प्रदर्शनी के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय ढालवाला और जूनियर वर्ग में माउंट कार्मल स्कूल की टीम प्रथम रही। निर्णायक मंडल में शामिल रहे पूर्व प्रधानाचार्य ऋतुराज सिंह नेगी, मदन लाल चमोली और उप कोषाधिकारी सुरेंद्र थपलियाल ने बताया कि प्राथमिक वर्ग की झांकी प्रदर्शनी में शिशु मंदिर नरेंद्रनगर द्वितीय और जूनियर वर्ग में श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed