फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Defeated Prime candidate declared victorious by 82 votes after one and a half years

हारी प्रधान प्रत्याशी डेढ़ साल बाद 82 मतों से विजयी घोषित

Fri, 23 Apr 2021 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
Defeated Prime candidate declared victorious by 82 votes after one and a half years
प्रतापनगर के थाला गांव की प्रधान चुनी गई सुषमा देवी। - फोटो : NEW TEHRI
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई पुनर्मतगणना में प्रधान पद पर 82 वोट से हारने वाली प्रत्याशी को विजयी घोषित किया गया। एसडीएम की अदालत ने खंड विकास अधिकारी प्रतापनगर को निर्वाचित प्रत्याशी को प्रधान पद का कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में अक्तूबर माह में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था। ओण पट्टी के ग्राम पंचायत थाला में प्रधान पद के लिए सुषमा देवी और विनीता देवी प्रत्याशी थीं। उस वक्त चुनाव में विनीता देवी को 228 और सुषमा देवी को 146 मत मिले थे। सहायक निर्वाचन अधिकारी ने विनीता देवी को 82 मतों से निर्वाचित घोषित किया था। हारी हुई प्रत्याशी ने अफसरों पर मतगणना में धांधली और गड़बड़ी का आरोप लगाया था। पुनर्मतगणना की मांग को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम प्रतापनगर रजा अब्बास के न्यायालय में ग्राम पंचायत थाला के वोटों की पुनर्मतगणना की गई, जिसमें सुषमा देवी को 82 मतों से विजयी घोषित किया गया। एसडीएम ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पुनर्मतगणना हुई है, जिसमें पूर्व में हारी हुई प्रत्याशी सुषमा देवी के पक्ष में 228 मत और विनीता देवी के पक्ष में 146 मत वैध पाए गए हैं। सुषमा देवी 82 मतों से प्रधान चुनी गई हैं। एसडीएम ने बताया कि बीडीओ प्रतापनगर को पुनर्मतगणना में विजयी रही सुषमा देवी को ग्राम प्रधान का निर्वाचन प्रमाणपत्र देने और कार्यभार सौंपने के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed