फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Daughters will oppose cocktail.

बेटी की शादी में करेंगे कॉकटेल की खिलाफत

Thu, 13 Oct 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Thu, 13 Oct 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
Daughters will oppose cocktail.
weddings - फोटो : demo

 टिहरी के बौराड़ी स्थित टीन शेड कालोनी निवासी सुरेंद्र कुमार घई अपनी बेटी के विवाह में कॉकटेल प्रथा की खिलाफत करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए नई इबादत लिखने जा रहे हैं। उनकी पुत्री अनुराधा का परिणय 25 अक्तूबर को जम्मू निवासी सरदार हरमिंदर सिंह रैना के पुत्र हरजीत से होना है। घई ने बाकायदा शादी कार्ड में पौधरोपण (वृक्ष स्थापना एवं पूजन) कार्यक्रम को शामिल किया है। 

विज्ञापन


बताते हैं कि हम बेटी को जन्म देते हैं, उसका लालन- पालन करते हैं और फिर विवाह कर उसे दूसरे घर भेज दिया जाता है। लिहाजा घर में पुत्री की याद को चिर स्थायी बनाने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण का संदेश देंगे। सुरेंद्र ने बेटी के विवाह में कॉकटेल नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


उनके परिजन इसके पक्ष में थे, लेकिन सुरेंद्र ने कॉकटेल नहीं करने का फैसला उन्हें सुना दिया। सुरेंद्र 1986 में वह अंजनीसैंण में हुए वृहद पौधरोपण कार्यक्रम ‘स्मृति वन’ में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। वह इस मुहिम को दूसरे लोगों तक भी पहुंचाएंगे। खासकर जिस घर से उनके लिए विवाह का न्योता आएगा, वह उस परिवार के मुखिया को इसके लिए खासतौर से प्रेरित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed